Posts

ऊना जिला में अब रात 8 बजे से प्रातः 5 बजे तक रहेगा कर्फ्यू, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

Image
ऊना जिला में अब रात 8 बजे से प्रातः 5 बजे तक रहेगा कर्फ्यू, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद Share This post  अब रात 8 बजे से लेकर प्रातः 5 बजे तक ही जिला ऊना में कर्फ्यू रहेगा। यह जानकारी उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने आज एक प्रैस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि जिला में बनाए गए कंटेनमेंट जोन को छोड़ बाकी सभी जगहों में प्रातः 5 बजे से रात 8 बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी। कर्फ्यू के दौरान आवाजाही के लिए पहले की तरह ही पास की आवश्यकता होगी। डीसी ने कहा कि धार्मिक संस्थानों के खुलने पर फिलहाल प्रतिबंध रहेगा। इस बारे में भाषा एवं संस्कृति विभाग से प्रोटोकॉल जारी होने के बाद जिला प्रशासन निर्णय लेगा। साथ ही होटल व हॉसपिटेलिटी सैक्टर, स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थान, जिम, बार, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल तथा अन्य सामाजिक आयोजनों पर भी बैन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अब अन्य जिलों में जाने के लिए पास की आवश्यकता नहीं होगी, जबकि दूसरे राज्यों में आवाजाही के लिए जिला प्रशासन से अनिवार्य तौर पर पास लेने होंगे। एचआरटीसी की बसों भी हिमाचल प्रदेश में प्रातः 7 बजे से शाम 7 बजे तक 60 प्रतिशत...

हिमाचल में आज से दौड़ेंगी टैक्सी और ऑटो, बैठ पाएंगी कितनी सवारियां-जानिए

Image
हिमाचल में आज से दौड़ेंगी टैक्सी और ऑटो, बैठ पाएंगी कितनी सवारियां-जानिए Share This post :- हिमाचल में आज से मोटर कैब और मैक्सी कैब भी सड़कों पर दौड़ सकेंगी। हिमाचल के अंदर सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक चलेंगी। वहीं, ऑटो रिक्शा व ई रिक्शा आवाजाही भी जारी रहेगी। अब सभी सरकारी, निजी वाहन, टैक्सी और ऑटो इत्यादि के लिए अब पास की आवश्यकता नहीं होगी। ऑटो रिक्शा/ई रिक्शा 3+1 में ड्राइवर के अतिरिक्त दो लोग बैठ सकेंगे। ऑटो रिक्शा 4+1 में भी ड्राइवर के अलावा दो लोग ही सफर कर पाएंगे। मोटर कैब (टैक्सी) 4+1 में चालक के अतिरिक्त तीन लोग, मोटर कैब 6+1 में ड्राइवर के अलावा चार लोग ही बैठ सकेंगे। इसके अलावा मैक्सी कैब 7+1 में चालक के अतिरिक्त 5, 9+1 में चालक के अलावा 6 और 12+1 में चालक के अलावा सात लोग ही बैठ सकेंगे।

Unlock 1.0 की गाइडलाइन जारी, 8 जून से खुलेंगे धार्मिक स्थल, रेस्त्रां और शॉपिंग मॉल

Image
Unlock 1.0 की गाइडलाइन जारी, 8 जून से खुलेंगे धार्मिक स्थल, रेस्त्रां और शॉपिंग मॉल नई दिल्लीः देश में लागू लॉकडाउन को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 30 जून तक बढ़ा दिया है। लॉकडाउन 5.0 के लिए गृह मंत्रालय ने गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक, कंटेनमेंट जोन के बाहर प्रतिबंधित गतिविधियों को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा। वहीं, कंटेनमेंट जोन में अभी पाबंदी लागू रहेगी। बता दें कि देश में कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए 24 मार्च से लॉकडाउन लागू है, जिसका चौथा चरण 31 मई यानी रविवार को समाप्त हो रहा है। कोरोना संकट के दौरान अनलॉक 1 का ऐलान किया गया है। लॉकडाउन के पांचवें चरण में 8 जून से शॉपिग मॉल, होटल, रेस्त्रां, धार्मिक स्थल, सैलून खोलने की मंजूरी दे दी गई है। फेज टू में स्कूल कॉलेज खोले जा सकेंगे। जिसका फैसला स्थानीय सरकारों पर छोड़ दिया गया है। रात 9 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक, “एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए अब पास की जरूरत नहीं होगी। अनलॉक 1 का ऐलान शॉपिंग...

Big Breaking: हिमाचल में 1st June से नहीं चलेंगी Private Buses

Image
Big Breaking: हिमाचल में 1st June से नहीं चलेंगी Private Buses हिमाचल प्रदेश में पहली जून से बसें चलाने के सरकार के निर्णय को निजी बस ऑपरेटरों ने मानने से इंकार कर दिया है। यानी निजी बस ऑपरेटर पहली जून से बसें नहीं चलाएंगे। इस बाबत आज निजी बस ऑपरेटर संघ की एक बैठक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष राजेश पराशर प्रतिशत क्षमतामें बसे चलाना मुमकिन नहीं है। क्योंकि सरकार ने इसके एवज में निजी बस ऑपरेटर को कोई राहत देने की घोषणा नहीं की है, जिस कारण निजी बस ऑपरेटर अपनी बसें चलाने में असमर्थ है। याद रहे कि जयराम सरकार ने शनिवार को कैबिनेट की बैठक में ये निर्णय लिया है कि पहली जून से प्रदेशभर में 60 प्रतिशत क्षमता के साथ एचआरटीसी व निजी बसें चलनी शुरू होंगी। निजी बस ऑपरेटर यूनियन का कहना है कि प्रदेश सरकार एचआरटीसी और निजी बस ऑपरेटर को अलग-अलग पहलू में तोल रही है। जबकि एचआरटीसी भी एक ऑपरेटर है और निजी बस ऑपरेटर भी एक ऑपरेटर, इसलिए सरकार को चाहिए कि दोनों के साथ सामान व्यवहार करें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि जब तक सरकार प्रदेश के निजी बस ऑपरेटरों को बातचीत के लिए नहीं बुलाएगी...

साइकिल पर सवार DC Una से मांगा था ID Card, अब सम्मानित किए होमगार्ड जवान

Image
साइकिल पर सवार DC Una से मांगा था ID Card, अब सम्मानित किए होमगार्ड जवान ऊना (सुरेन्द्र) : होमगार्ड के जवानों को कत्र्तव्यनिष्ठा का पुरस्कार मिला है। लॉकडाऊन के दौरान जब डीसी संदीप कुमार भदसाली से साइकिल पर आ रहे थे तो इन होमगार्ड जवानों ने डीसी को रोककर उनसे पूछताछ की थी और आईडी दिखाने को कहा था। इससे डीसी प्रसन्नचित्त नजर आए और इन चारों होमगार्ड जवानों में किशन सिंह, गुलाब सिंह, दलीप सिंह व सुरेन्द्र सिंह को अपने कार्यालय में बुलाकर भेंट स्वरूप प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। डीसी संदीप कुमार ने कहा कि 18 मई को जब 3 ट्रेन आने वाली थीं तो उस दिन खाना बनाने की व्यवस्था राधा स्वामी सत्संग सैंटर भदसाली व आरएसएस यूनिट ऊना द्वारा की जा रही थी। वह भदसाली सैंटर में निरीक्षण करने के लिए साइकिल पर ऊना के लिए निकले थे। जब वह घालूवाल पहुंचे तो होमगार्ड के जवानों ने उन्हें रोका। इस दौरान आम आदमी के साथ क्या बात करनी चाहिए वह सब कुछ इन होमगार्ड के जवानों ने उनसे पूछा। होमगार्ड जवानों ने उनसे आईडी कार्ड की मांग की तथा कर्फ्यू पास दिखाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि उनकी इस सजगता, क...
Image
हिमाचल में अगले हफ्ते से बसें चलाने की सिफारिश; 23 को फैसला लेगी सरकार हिमाचल में जल्द ही बसें चलने वाली हैं। इसके लिए कैबिनेट सब कमेटी ने सरकार को प्रोपोजल भेज दिया है और 23 मई को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में बसें चलाने के फैसले को हरी झंडी मिल सकती है। बैठक में सुरक्षा मानकों को अपनाते हुए जिला के अंदर और एक से दूसरे जिले के लिए परिवहन सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव पारित किया। कोरोना मरीजों के बढ़ते मामलों के बीच उपसमिति ने अंतर जिला परिवहन सेवाएं शुरू करने की सिफारिश कर दी है। उपसमिति की सिफारिशों पर 23 मई को होने वाली कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया जा सकता है।  बुधवार को आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई सब कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया कि प्रदेश के भीतर कोरोना के कहर से जाम हुई बसें चलाई जानी चाहिए। सब कमेटी ने इसके लिए प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेज दिया है। सब कमेटी ने सरकार को सुझाव दिया है कि कोरोना के कहर को देखते हुए मौजूदा बस रूट आधे कर दिए जाएं और साथ ही बसों में क्षमता के अनुसार सिर्फ पचास फीसदी सवारियां बिठाई जाएं। इतन...
Image
Breaking: कांगड़ा जिला में कोरोना का बलास्ट - कांगड़ा में 6 नए Positive, एक ही दिन में 11 का आंकड़ा हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह कोरोना के छह और नए मामले सामने आए हैं। ये सभी कांगड़ा जिला के है। कांगड़ा से जो पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, इनमें सेरीमोलग से एक ही परिवार के माता- पिता और उनका 11 साल का बेटा, भवारना के तहत चंजर से 54 वर्ष का व्यक्ति व बैजनाथ के खोली से एक 21 वर्ष का युवक तथा 8 साल की बच्ची लंबागांव से कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। ये सभी लोग मुंबई से कांगड़ा आए थे और इनको परौर में क्वारंटाइन किया गया था। सभी के सैंपल टांडा में जांच के लिए भेजे गए थे जहां पर ये सभी पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को इसके बाद बैजनाथ भेज दिया गया है। जाहिर है हिमाचल में एक दिन में ही 12 पाजिटिव मामले सामने आए हैं। इसमें कांगड़ा से ही अकेले 11 मामले हैं। कुल्लू से एक मामला सामने आया है। यह सभी लोग रेड जोन मुंबई से लौटे हैं। मुंबई से आकर ये सभी संस्थागत क्वारंटाइन में थे। यह अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आने का रिकॉर्ड है। कांगड़ा जिला में अब तक सबसे ज्यादा 33 कोरोना पाजिटिव मामले सामने आए हैं। ...