साइकिल पर सवार DC Una से मांगा था ID Card, अब सम्मानित किए होमगार्ड जवान

साइकिल पर सवार DC Una से मांगा था ID Card, अब सम्मानित किए होमगार्ड जवान



ऊना (सुरेन्द्र): होमगार्ड के जवानों को कत्र्तव्यनिष्ठा का पुरस्कार मिला है। लॉकडाऊन के दौरान जब डीसी संदीप कुमार भदसाली से साइकिल पर आ रहे थे तो इन होमगार्ड जवानों ने डीसी को रोककर उनसे पूछताछ की थी और आईडी दिखाने को कहा था। इससे डीसी प्रसन्नचित्त नजर आए और इन चारों होमगार्ड जवानों में किशन सिंह, गुलाब सिंह, दलीप सिंह व सुरेन्द्र सिंह को अपने कार्यालय में बुलाकर भेंट स्वरूप प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।

डीसी संदीप कुमार ने कहा कि 18 मई को जब 3 ट्रेन आने वाली थीं तो उस दिन खाना बनाने की व्यवस्था राधा स्वामी सत्संग सैंटर भदसाली व आरएसएस यूनिट ऊना द्वारा की जा रही थी। वह भदसाली सैंटर में निरीक्षण करने के लिए साइकिल पर ऊना के लिए निकले थे। जब वह घालूवाल पहुंचे तो होमगार्ड के जवानों ने उन्हें रोका। इस दौरान आम आदमी के साथ क्या बात करनी चाहिए वह सब कुछ इन होमगार्ड के जवानों ने उनसे पूछा।

होमगार्ड जवानों ने उनसे आईडी कार्ड की मांग की तथा कर्फ्यू पास दिखाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि उनकी इस सजगता, कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से काम करने के उद्देश्य से इन होमगार्ड जवानों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया है।

Comments

Popular posts from this blog

चंडीगढ़ व पंचकूला में फंसे हिमाचलियों के लिए अच्छी खबर, हिमाचल भवन से चलेंगी HRTC बसें, जानें

स्कूलों में इस दिन से होगी ऑनलाइन पढ़ाई, छठे सेमेस्टर के विद्यार्थी नहीं किए जाएंगे प्रमोट