Breaking: कांगड़ा जिला में कोरोना का बलास्ट - कांगड़ा में 6 नए Positive, एक ही दिन में 11 का आंकड़ा

हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह कोरोना के छह और नए मामले सामने आए हैं। ये सभी कांगड़ा जिला के है। कांगड़ा से जो पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, इनमें सेरीमोलग से एक ही परिवार के माता- पिता और उनका 11 साल का बेटा, भवारना के तहत चंजर से 54 वर्ष का व्यक्ति व बैजनाथ के खोली से एक 21 वर्ष का युवक तथा 8 साल की बच्ची लंबागांव से कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। ये सभी लोग मुंबई से कांगड़ा आए थे और इनको परौर में क्वारंटाइन किया गया था। सभी के सैंपल टांडा में जांच के लिए भेजे गए थे जहां पर ये सभी पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी को इसके बाद बैजनाथ भेज दिया गया है। जाहिर है हिमाचल में एक दिन में ही 12 पाजिटिव मामले सामने आए हैं। इसमें कांगड़ा से ही अकेले 11 मामले हैं। कुल्लू से एक मामला सामने आया है। यह सभी लोग रेड जोन मुंबई से लौटे हैं। मुंबई से आकर ये सभी संस्थागत क्वारंटाइन में थे। यह अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आने का रिकॉर्ड है। कांगड़ा जिला में अब तक सबसे ज्यादा 33 कोरोना पाजिटिव मामले सामने आए हैं। एक्टिव केस 24 हो गए हैं। आठ मरीज ठीक हुए हैं। एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। हिमाचल में कोरोना पाजिटिव की संख्या 104 हो गई है और कुल एक्टिव केस 50 हो गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

स्कूलों में इस दिन से होगी ऑनलाइन पढ़ाई, छठे सेमेस्टर के विद्यार्थी नहीं किए जाएंगे प्रमोट

हिमाचल में आज से दौड़ेंगी टैक्सी और ऑटो, बैठ पाएंगी कितनी सवारियां-जानिए

साइकिल पर सवार DC Una से मांगा था ID Card, अब सम्मानित किए होमगार्ड जवान