हिमाचल में लागू रहेगा कर्फ्यू, अब पांच घंटे मिलेगी ढील, बसों को लेकर हुआ ये फैसला हिमाचल में लॉकडाउन के साथ कर्फ्यू भी लागू रहेगा। सरकार ने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत पूरे राज्य में कर्फ्यू जारी रखने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में शनिवार को राज्य सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में कर्फ्यू में ढील चार घंटे से बढ़ाकर पांच घंटे कर दी है। यह व्यवस्था सोमवार यानि चार मई से लागू होगी। प्रदेश में सरकारी-निजी बसें अभी नहीं चलेंगी। शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शनिवार को सरकार के इस फैसले ही जानकारी दी। ढाबे-मिठाई की दुकानें शर्तों के साथ खुलेंगी सरकार के अनुसार कर्फ्यू में ढील के दौरान दुकानें खुली रहेंगी। उपायुक्त अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में दुकानें खोलने के बारे में लोगों को जानकारी प्रदान करेंगे। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण और हार्डवेयर की दुकानों को खोलने की भी अनुमति दी गई है। बार्बर की दुकानें, स्पा और सैलून बंद रहेंगे। ढाबों, मिठाई और अन्य रेस्तरां को भी कुछ शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दी गई है। कर्फ्यू पास लेकर एक से दूसरे जिले...
Popular posts from this blog
एचपीयू ने घोषित किया यूजी पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम
एचपीयू ने घोषित किया यूजी पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री के पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। स्नातक डिग्री बीए, बीकॉम, बीएससी के 37246 परीक्षार्थियों के इस लंबित पड़े परीक्षा परिणाम के घोषित हो जाने पर अब इस बैच के विद्यार्थियों की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं जुलाई माह में होनी है। यूजी पांचवे सेमेस्टर की ये परीक्षाएं अक्टूबर-नवम्बर माह में विश्विद्यालय ने आयोजित की थी। इसके साथ ही इस बैच की डिग्री पूरी होनी है। घोषित किए परिणाम को विश्विद्यालय के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। इसे छात्र अपने लॉग इन आईडी से देख सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक की ओर से घोषित किए परिणाम की सूचना वेबसाइट पर लिंक के साथ उपलब्ध है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा पांचवें सेमेस्टर के छात्रों की पहले और तीसरे सेमेस्टर की पांचवें सेमेस्टर के साथ हुई परीक्षा का परिणाम भी जल्द घोषित कर दिया जाएगा। लॉक डॉउन के कारण माह देरी से घोषित हुआ परिणाम कोरोना महामारी के कारण देश भर में किए गए लॉकडाउन के कारण यूजी पांचवे सेमेस्टर का परिणाम करीब दो माह देरी से घोषित हुआ...

Comments
Post a Comment